बरेली, अप्रैल 9 -- भमोरा।बल्लिया पीएचसी में प्रसव कराने वाली महिला ने जन्म लेने वाली बेटी को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चोरीकर बेंचने का आरोप लगाते डीएम से शिकायत की थी। इस मामले में टीम ने एएनएम से पूछताछ की तो वह आंसू बहाने लगीं।एसडीएम विदुषी सिंह तथा स्वास्थ विभाग अफसरों ने बुधवार को महिला की जेठानी, जेठ और उनके पुत्र आदि के बयान दर्ज किये। जब एएनएम से इस बारे में जानकारी ली गई तो वह रोने लगी।झिंझरी गांव के रमेश की पत्नी कमलेश को 30 सितंबर के लिए बल्लिया पीएचसी में प्रसव कराने आई थी साथ में उसकी जेठानी थी। कमलेश का आरोप कि प्रसव के बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो बताया गया कि उसे एक मृत बेटी को जन्म दिया था। बच्ची का शव मांगने पर उसे नहीं दिया गया। डेढ़ माह बीतने पर कमलेश पीएचसी पहुंची जहां उसने जीवित बेटी पैदा होने की बात कहते हुए बेटी क...