साहिबगंज, मार्च 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के श्रीधर दियारा में शनिवार को सात साल की बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार पलास दास की पुत्री प्रियंका दास(7) घर में खेल रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया। अनुमंडल अस्पताल लाने पर डॉ नाजिश अहमद ने बच्ची का इलाज शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...