बच्ची को मारकर सिल्वर ड्रम में भरने वाले की लाश देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने एनकाउंटर में किया था ढेर
मुख्य संवाददाता, मार्च 29 -- आगरा की मासूम प्रज्ञा का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह खबर गोबर चौकी के सिद्धार्थ नगर में पहुंची तो भीड़ सड़क पर जमा हो गई। हत्यारोपी का चेहरा दिखाया जाए, यह हल्ला मच गया। बवाल की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस बालिका की मां सहित कई बस्ती वालों को पोस्टमार्टम हाउस लेकर आई। हत्यारोपी सुनील का शव दिखाया। शव की पहचान के बाद माहौल शांत हुआ। पुलिस ने रात करीब तीन बजे एनकाउंटर में सुनील को मारा था। सुबह के समय बस्ती वालों को पता चला कि सुनील मारा गया। बस्ती वाले घरों से बाहर निकल आए। वे चाहते थे कि पुलिस सुनील का शव दिखाए। उसका चेहरा देखने के बाद ही उन्हें तसल्ली होगी कि पुलिस सच बोल रही है। पुलिस ने लोगों को समझाया और भरोसा दिलाया कि वह सच बोल रही है। बालिका की मां प्रीति सामने आ गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.