फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर थाने के राई गांव के खेत में शनिवार की दोपहर एक नवजात बच्ची पड़ी पायी गयी थी। उसके रोने की आवाज पर आस पास के लोग एकत्र हो गये थे और पुलिस को सूचना दी गयी थी। बच्ची का लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में इलाज हो रहा है। उसे सांस लेने में दिक्कत हैइसलिए आक्सीजन लगायी गयी है। सीएमओ ने बच्ची के इलाज को लेकर पहुंचकर जानकारी की। उधर राजेपुर थाना पुलिस की टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर सरसों के खेत में बच्ची को कौन डाल गया। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि बच्ची को लेकर जानकारी की जा रही है। अभी कुछ पता नहीं चला है। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है। इसको लेकर जानकारी भी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि आस पास के लोगों से भी पता किया जा रहा है पर अभी कुछ पता नही चला है। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.