बच्ची को दुकान में ले जाकर की छेड़खानी, लोगों ने पकड़कर पीटा
एटा, अगस्त 24 -- सामान खरीदने गई आठ वर्षीय बच्ची के साथ आरोपी ने छेड़खानी की। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने घटना की जानकार दी। घरवाले गुस्से में मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी। मामले में पिता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। थाना अलीगंज के एक मोहल्ला निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार रात को बच्ची सामान लेने बाजार गई थी। आरोप है कि आरोपी सलमान पुत्र चांद मियां निवासी गंगा दरवाजा दुकान पर खड़ा था। आरोप है कि वह बेटी को दुकान के अंदर ले गया और अंदर ले जाकर छेड़खानी की। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। इसे सुनकर घरवाले अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ लिया और बाजार में पिटाई कर दी। किसी तरह से अन्य लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.