बच्ची को डराकर लाखों के गहने, नगदी ठग ले गया स्कूटी सवार
फरीदाबाद, जुलाई 5 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में एक स्कूटी सवार ठग 13 वर्षीय बच्ची को उसके पिता की गिरफ्तारी का झूठा डर दिखाकर घर में रखे लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नगदी ठग ले गया। आरोपी ने बच्चों से खुद को उनके पिता की कंपनी का मैनेजर बताकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गढ़ी मोहल्ला निवासी प्रकाश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-21सी स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। जबकि उनकी पत्नी ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। घटना के समय वह, उनकी पत्नी और बड़ी बेटी ड्यूटी पर गए हुए थे। घर पर उनकी 13 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटा मौजूद थे। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.