बरेली, मार्च 22 -- किला क्षेत्र में माता-पिता एक महीने की बच्ची को घर में छोड़कर भीख मांगने चले गए थे। शाम को लौटे तो बच्ची मृत मिली। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण बीमारी और भूख बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। किला छावनी निवासी शादाब पिछले करीब चार माह से जाहिद के मकान में किराये पर परिवार के साथ रह रहा है। परिवार में पत्नी हिना उर्फ साइन और तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटी बेटी एक महीने की थी। दोनों भीख मांगकर गुजारा करते हैं। गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे पति-पत्नी बच्चों को घर में छोड़कर भीख मांगने चले गए थे। शाम करीब छह बजे वे दोनों घर लौटे तो एक महीने की बच्ची मृत अवस्था में मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया।परिवार के लोगों ने रात में ही बच्ची का शव दफन करने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.