धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। बरमसिया निवासी प्रदीप कुमार ने धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में छह दिन की नवजात बच्ची को गलत टीका लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने बुधवार को वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन से शिकायत की। निजी अस्पताल में 22 जनवरी को बेटी का जन्म हुआ, जहां उसे हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाया गया। इसके बाद बीसीजी का टीका लगवाने के लिए मेडिकल कॉलेज की ओपीडी स्थित टीकाकरण केंद्र आए। आरोप है कि बीसीजी का टीका लगाने के बाद कर्मी ने बच्ची को हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाया। घटना के बाद बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित पिता ने वरीय अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...