बच्ची को किया घायल, केस दर्ज
हरिद्वार, मई 27 -- रानीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में अंदरूनी चोटें आई हैं और उसका उपचार हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भेल सेक्टर-1 निवासी शिवेंद्र प्रताप ने बताया कि 19 मई की शाम उनकी पुत्री अक्षिता सिंह घर के सामने सड़क पार कर रही थी। तभी निखिल कुमार नामक युवक तेज गति से स्कूटी चलाते हुए वहां पहुंचा और बच्ची को टक्कर मार दी। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के मस्तिष्क में गंभीर चोट के साथ ब्लड क्लॉट बना हुआ है। यह भी पढ़ें- बच्ची को किया घायल, केस दर्ज कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.