बच्ची को काटा तो कुत्ते को रॉड से मार डाला
बरेली, जून 29 -- बच्ची को कुत्ते ने काटकर घायल किया और उसके पिता ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला करके उसे मार दिया। बचाने आई कुत्ते की मालकिन को भी जख्मी कर दिया। इस मामले में थाना बारादरी में पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दुर्गानगर की रेनू मिश्रा ने पुलिस को बताया कि अमित सक्सेना की बेटी को उनके पालतू कुत्ते ने कुछ दिन पहले काट लिया था। इस पर उन्होंने उस कुत्ते को दूसरे घर में ले जाकर छोड़ दिया। इसके बावजूद शनिवार को अमित लोहे की रॉड लेकर उनके घर पर पहुंचा और उनके दूसरे कुत्ते के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार करके मार डाला। यह भी पढ़ें- बच्ची को काटा तो कुत्ते को रॉड से मार डाला रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने उन पर भी हमला करके घायल कर दिया। उनकी तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.