छपरा, जून 21 -- जांच को लेकर एसएसपी व एफएसएल की टीम पहुंची अमनौर ,एक स॔वाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का मामला सामने आया है । रविवार को मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हेमन्त कुमार व अपर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारी भी घटना स्थल पहुंचकर जांच -पड़ताल में जुट गये ।

पुलिस की जांच स्थानीय पुलिस के अलावा एसएसपी विनीत कुमार, ग्रामीण एसपी , मढौरा एसडीपीओ , छपरा सदर एसडीएम , सीओ अमनौर भी पहुंचे और पीड़ित पक्ष से जानकारी ली । परिजनों के अनुसार घटना शनिवार देर संध्या की है । घटना के संदर्भ में यह चर्चा यह थी कि शनिवार देर शाम अपने घर से कुछ ही दूरी पर सड़क के उसपार स्थि...