बागपत, मई 21 -- चांदीनगर। चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गुरूवार सुबह उसका पति काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था। घर पर वह और उसकी सात साल की बेटी थी। बताया कि उसने बेटी को पैसे देकर पडौस में ही एक दुकान पर नमकीन लेने भेज दिया था। तभी पड़ौसी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...