गोरखपुर, अप्रैल 12 -- सहजनवा। क्षेत्र के एक गांव की 9 वर्षीय बच्ची को अकेला पा कर गांव का एक युवक छेड़खानी करने लगा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 9 वर्षीय बच्ची गांव के रास्ते में स्थित एक पेड़ के नीचे खड़ी थी। उसी दौरान गांव का एक युवक आया उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक रामू के खिलाफ छेड़खानी पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.