बच्ची के लापता केस में मुख्य आरोपी का नार्को टेस्ट, सुनवाई 24 को
रांची, अगस्त 17 -- रांची, संवाददाता। गुमला से वर्ष 2018 में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची की बरामदगी को लेकर चंद्रमुनि उराइन की हेबियस कॉर्पस याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ में राज्य सरकार ने मामले की प्रगति की जानकारी दी। सरकार ने बताया कि मुख्य आरोपी भुखनी लकड़ा का गुजरात के गांधीनगर स्थित डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में नार्को टेस्ट कराया गया। इसके बाद सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट सहित दो पूरक परीक्षण कराए गए हैं। गुजरात गई टीम के 19 अगस्त तक लौटने के बाद विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी। यह भी पढ़ें- कोर्ट ने लापरवाह अफसरों पर 10 दिन में कार्रवाई कर मांगी रिपोर्ट मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के लिए भी सरकार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.