इटावा औरैया, जून 3 -- इटावा। अमृत भारत एक्सप्रेस में मां के साथ यात्रा कर रही बच्ची अचानक बीमार हो गई। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोका गया और आरपीएफ ने बच्ची को एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद बच्ची की सेहत में काफी सुधार हुआ है। राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 22361अप अमृत भारत एक्सप्रेस के पीछे के जनरल कोच में विहार के गांव सुपौल की रहने वाली खुशबू खान अपनी चार वर्षीय बेटी मुस्कान और एक अन्य बच्चे के साथ यात्रा कर रही थी। खुशबू का पति दिल्ली में काम करता है वह पटना से ट्रेन में सवार हुई थी। चार वर्षीय बेटी मुस्कान की तबीयत मुगलसराय से पहले खराब हुई थी जिसका इलाज मुगलसराय स्टेशन पर रेलवे के डॉक्टर ने किया था। ट्रेन के कानपुर से निकलने के बाद बच्ची की फिर से तबीयत बिगड़ गई पेट मे...