गाज़ियाबाद, जून 12 -- मोदीनगर,संवाददाता।भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अमीरपुर नगोला में बच्ची के फूल तोड़ने को नाराज में घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ की। इस संघर्ष में एक पक्ष आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष ने भोजपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव अमीरपुर नगोला में आसिफ व फुरकान का घर आसपास है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आसिफ की तीन साल की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची ने फुरकान के घर के बाहर लगे पेड़ से फूल तोड़ लिया। इससे नाराज दबंगों ने पहले बच्ची के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- बच्ची के फूल तोड़ने से नाराज दबंगों घर में घुसकर की मारपीट, आठ घायल इसके बाद दबंग आसिफ के घर में घुस गए और मारपीट, तोड़फोड़ की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देखआरोपी मौके से फरार हो गए। संघर्ष में आसिफ पक्...