बच्ची के गले से लॉकेट छिनतई मामले में दो सगे भाई हिरासत में
पलामू, मई 29 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने से मंगलवार की शाम में पिता के साथ बाइक पर बैठे बच्ची के गले से सोने की लॉकेट की छिनतई मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया कि सोने के लॉकेट छिनतई एवं ब्लेड से मारकर बच्ची को जख्मी करने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार की शाम में पिता के साथ बाइक पर बैठे बच्ची के गले से सोने की लॉकेट की छिनतई करते हुए बच्ची की पीठ में ब्लेड से मारकर घायल कर दिया था। गंभीर स्थिति में बच्ची को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने कुंड मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाले 19 वर्षीय सानू आलम व 21 वर्षीय समीर आलम को हिरासत में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.