गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में मंगलवार रात दस वर्षीय बच्ची का अपहरण कर सिपाही ने उसके संग दुष्कर्म किया और फिर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सिपाही अभिषेक यादव ने जिला अस्पताल से करीब 15 किलोमीटर दूर चिउटहा श्मशान घाट ले जाकर हैवानियत कर गला घोंट दिया और बच्ची के ही लोअर के नाड़े से हाथ बांधकर शव को नदी में फेंक दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने चिउटहा पुल के नीचे नदी से बच्ची का अर्द्धनग्न शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। उधर, गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर चौरा निवासी गिरफ्तार आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को जेल भेजने से पहले पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंची, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सिपाही को देखते ही भीड़ कहर बनकर टूट पड़ी। वहा...