हजारीबाग, मार्च 27 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के एक सुदूर गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी नृशंस हत्या ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पीड़ित परिवार से मिलकर लौटने के बाद सांसद सेवा केंद्र, हजारीबाग सभागार में भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग द्वारा आयोजित एक प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए इस हृदयविदारक घटना पर सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को मंगल जुलूस के दौरान अपनी मां के साथ शामिल हुई यह नाबालिग बच्ची अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी, जिसका शव अगले दिन सुबह क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद हुआ। मासूम की आंखें निकाल ली गई थीं, जीभ कटी हुई थी और उसके साथ की गई बर्बरता किसी भी सभ्य समाज के लिए असहनीय है। सांसद मनीष जायसवाल ने इस कृत्य को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मामला बताते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.