बच्ची की हत्या का उद्भेदन नहीं होने के खिलाफ मशाल जुलूस आज
गिरडीह, मार्च 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर से सटे विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी और निर्मम हत्या ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 24 मार्च को हुई घटना का 6 दिन बाद भी उद्भेदन नहीं होने से लोगों में पुलिस - प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के खिलाफ विष्णुगढ़ में आक्रोश का माहौल है। यह आक्रोश विष्णुगढ़ से निकलकर आसपास के इलाके में भी फैलने लगा है। इसी निमित घटना के खिलाफ मंगलवार को बगोदर में भी विहिप और बजरंग दल के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इसके माध्यम से अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की जाएगी। विहिप नेता विवेक भागवत ने बताया कि आक्रोश मार्च के तहत बगोदर में विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इधर घटना के बाद विपक्षी नेताओं का विष्णुगढ़ का दौरा एवं पीड़ित परिजनों से मुलाकात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.