बच्ची की मौत मामले में पिकअप चालक पर केस
हल्द्वानी, मई 14 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में चार दिन पहले वाहन की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने पिकअप चालक पर केस दर्ज कर लिया है। चालक फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी कुन्दन सिंह वर्तमान में बरेली रोड स्थित गोल्डन ग्रीन नर्सरी के पास रहते हैं। 10 मई की सुबह करीब 10 बजे उनकी दो वर्षीय पुत्री काव्या घर के आंगन में खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पास में खड़ी पिकअप के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाया। पिकअप का पिछला टायर मासूम काव्या के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। एसएचओ वनभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.