हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रानीबाग में सोमवार दोपहर चार वर्षीय मासूम कनक की बस से कुचलकर हुई मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने न केवल रोडवेज बस में जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि चालक की भी खूब पिटाई कर दी। नैनीताल-भीमताल मुख्य हाईवे जाम कर दिया। इस वजह से रानीबाग से हल्द्वानी तक वाहनों के पहिए थम गए। पांच किलोमीटर से अधिक लंबे जाम ने पर्यटकों और पहाड़ जाने वाले यात्रियों की भीषण गर्मी में कड़ी परीक्षा ली। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने पूरा ट्रैफिक रोक दिया। उग्र भीड़ ने बस के ऊपर पत्थरों से हमला किया और सारे शीशे तोड़ डाले। यह भी पढ़ें- बेटी मुझे माफ कर देना..तेरी जिंदगी नहीं बचा पाई बस के भीतर घुसकर सीटें फाड़ दीं। बस चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने बामुश्किल चालक को भीड़ से छुड़ाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.