बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के कुर्दा हीरा पुरवा गांव में ढाई साल की मासूम की पिटाई मामले में सीडब्लूसी ने उसके पिता को तलब किया है। पिटाई का आरोप मासूम के सौतेली मां पर है। कुर्दा निवासी रामप्रसाद चौधरी की पत्नी संगीता ने अपने ढाई वर्षीय सौतेली बेटी की बेरहमी से पिटाई की। मासूम बच्ची को एंबुलेंस से पड़ोसी महिला की सहायता से सीएचसी गौर में उपचार कराया गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सीडब्लूसी अध्यक्ष प्रेरक मिश्र व उनकी टीम ने स्वत: संज्ञान लेकर मासूम और उसकी सौतेली मां को बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश पुलिस को दिया था।सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह की सक्रियता पर पैकोलिया पुलिस ने बुधवार को चौकीदार रामनाथ की तहरीर पर संगीता देवी पर मासूम बच्ची को मारने-पीटने तथा किशोर न्याय अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज...