शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। शनिवार को ट्रेन संख्या 13066 अमृत भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर ट्रेन को रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार एस - 2 कोच में परिवार के साथ यात्रा कर रही बच्ची परवीन को तेज बुखार आने पर परिजनों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। स्टेशन पर मौजूद चिकित्सकों ने बच्ची की प्राथमिक जांच कर उपचार किया। इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.