मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सात साल की बच्ची की अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपित महिला और उसके कथित प्रेमी रूपेश कुमार को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक अप्रैल को अगवा हुई सात वर्षीय बच्ची को गुरुवार को पानापुर इलाके के एक विवाह भवन से बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने कथित प्रेमी रूपेश पासवान और उसकी मां शोभा देवी के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी। तीनों ने मिलकर बच्ची को छिपाकर रखा और परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामले में बच्ची की मां ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.