नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बिसरख थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची को बेचने के मामले में मुख्य आरोपी नर्स पुष्पा और उसका पति अब भी फरार हैं। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले में अस्पताल की संचालिका समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामला एक निजी अस्पताल से जुड़ा है, जहां पांच दिन पहले समय से पहले जन्मी बच्ची को बेचने की साजिश रची गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि बीते शनिवार शाम के समय बच्ची का सौदा होने वाला है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। ये दोनों अस्पताल के सफाईकर्मी गजेंद्र सिंह और ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन रंजीत सिंह थे, जो बच्ची को स्कूटी से लेकर आए थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कई अहम जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अस्पताल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.