फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- शिकोहाबाद। नगर के चौमुखी महादेव मंदिर एटा रोड के पास एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात बच्ची को आवारा कुत्ते नाले से खींचकर उसे खाने की कोशिश में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शनिवार को कुछ कुत्ते चौमुखी महादेव मंदिर के पास स्थित नाले में पड़ी पॉलीथिन को खींचकर बाहर ले आए। पॉलीथिन में एक नवजात बच्ची का शव रखा हुआ था। बच्ची हाल ही में पैदा हुई थी। उसका गर्भनाल भी नहीं कटा था। जब लोगों ने नवजात बच्ची के शव को कुत्तों ने खाने का प्रयास करते देखा तो लोग उधर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- मलेरिया दिवस : गर्भवती दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें लोगों ने किसी तरह से बच्ची के शव को कुत्तों से छुड़ाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...