फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- शमसाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार की रात ट्राली में लदे खंभो की चपेट में आयी कार से एक बच्ची की मौत हो गयी थी। जबकि मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। नम आखों के बीच बच्ची के शव को सुपुर्दे खाक किया गया।रोशनाबाद गांव निवासी निहाल गढ़िया गंगाइच स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी शबनम, बेटी इनाया, अनाविया, बेटा अयात भी थे । हाईवे पर भाऊपुर खुर्द के पास बिजली के खंभे लदे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे कार ट्राली में घुस गयी थी इससे इनाया की हालत गंभीर हो गयी थी। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया था जहां मृत घोषित कर दिया गया था। हादसे में शबनम और अनाबिया भी घायल हुयी थी जिन्हें इलाज के लिए ...