नई दिल्ली, जून 17 -- Maharshi Deoraha Baba Medical College:उत्तर प्रदेश के देवरिया में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का गजब का कारनामा सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग की एक बड़ी लापरवाही बुधवार को सामने आई। टूटे दाहिने हाथ का प्लास्टर कराने पहुंची एक बच्ची के बाएं हाथ में कर्मचारियों ने प्लास्टर चढ़ा दिया। कुछ देर बाद इसकी भनक बच्ची की मां को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। मां ने डॉक्टर और सीएमएस से शिकायत की। इसके बाद विभाग ऐक्शन में आया। इसके बाद बच्ची के बाएं हाथ से प्लास्टर काट कर दाहिने हाथ में लगाया गया। उधर, सीएमएस ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। इस लापरवाही के बाद मेडिकल कॉलेज में खलबली मची रही। शहर के भुजौली कालोनी में अल्पना उपाध्याय अपनी छह वर्षीय बेटी साम्भवी के साथ मायके आई ह...