पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले में जनजातीय समुदाय की महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीवीटीजी कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 70 बच्चियों एवं महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन एवं अंडरगार्मेंट का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पीवीटीजी समुदाय से जुड़ी महिलाओं एवं किशोरियों में व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन तथा बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंध...