जमुई, मार्च 9 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के प्रांगण में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य कर रहे महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन के अतिरिक्त अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि महिलाओं की उपेक्षा कर कोई भी समाज विकसित नहीं हो सकता। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज महिलाएं भारत के विकास में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दे रही हैं तथा घर परिवार की जिम्मेवारी भी बखूबी निभा रही है। हमें बच्चियों को सक्षम बनाने के लिए उन्हें शिक्षित करना जरूरी है। इस अवसर पर नाजिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.