आरा, दिसम्बर 15 -- -वित्तरहित कॉलेजों में परिवारवाद होगा खत्म, 20 को कमेटी के साथ समीक्षा जगदीशपुर, निज संवाददाता। बच्चियों के शिक्षण संस्थानों में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह पढ़ाई से जुड़ी हो या बहाली से। यह सख्त चेतावनी सोमवार को नवनिर्वाचित विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने संत श्री बराहना महिला कॉलेज में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक, शिक्षकेतर व गैर शैक्षणिक कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और हर हाल में पढ़ाई का माहौल बहाल होगा। विधायक ने कहा कि छात्राओं की उपस्थिति को लेकर कॉलेज प्रशासन अभिभावकों से दूरभाष सहित अन्य माध्यमों से संपर्क करेगा। पढ़ाई के नाम पर किसी भी तरह गड़बड़ी नहीं चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व की बहालियों में परिवारवाद के गंभीर सं...