पाकुड़, अप्रैल 1 -- पाकुड़। जिले के पुराने सदर अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार की उपस्थिति में 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों का एचपीवी टीकाकरण किया गया तथा लाभुकों के बीच टीकाकरण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। डीसी ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अब यह वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जो जनहित में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने इसे बच्चियों के लिए "सुरक्षा कवच" बताते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे 14 एवं 15 वर्ष की आयु वर्ग की सभी बच्चियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि यह वैक्सीन शरीर में रोग के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है तथा भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक है।कार्यक्र...