रांची, जनवरी 27 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य के सुदूर ग्रामीण इलाकों से बच्चियों की सऊदी अरब समेत अन्य देशों में तस्करी की जा रही है, जहां उनका मानसिक और शारीरिक शोषण होता है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों व पंचायत स्तर पर लोगों को मानव तस्करों के प्रति सतर्क करना होगा। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान गृह सचिव वंदना दादेल और साउथ छोटानागपुर जोन के आईजी ऑनलाइन हाजिर हुए। कोर्ट ने पूछा कि दूसरे राज्यों से बिजनेस के नाम पर झारखंड आने वाले घुमंतू लोगों के लिए क्या कोई गाइडलाइन है। इस पर गृह सचिव ने कहा कि मौलिक अधिकारों के तहत किसी को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने से रोका नहीं ...