बेगुसराय, मार्च 30 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। आज के दौर सरकारी व निजी क्षेत्र में विभिन्न पदों पर आसीन हो बच्चियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। कोई डॉक्टर तो इंजीनियर तो कोई शिक्षक बन समाज की सेवा व राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जब विद्यालय से पासआउट ऐसी छात्राओं से मुलाकात होती है उनकी उपलब्धियों की जानकारी पाकर बड़े ही गर्व की अनुभूति होती है। ये बातें सोमवार को दिनकर नगर प्रोफेसर कॉलोनी मीरगंज स्थित आदर्श कन्या उच्च विद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार ने इस साल मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन को लेकर कहीं। उन्होंने बताया कि बिहार माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2026 परीक्षाफल में विद्यालय द्वारा उत्प्रेषित कुल 97आदर्श कन्याओं में 77 ने प्रथम श्रेणी जबकि शेष 20 ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.