बरेली, अप्रैल 24 -- मौसम में बढ़ती गर्मी से बुखार-डायरिया का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड पूरी तरह फुल हो गया है। यहां 28 बेड हैं और गुरुवार को 30 बच्चे भर्ती थे। एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती करने की नौबत आ गई है। अस्पताल प्रबंधन ने 6 बेड का अतिरिक्त डायरिया वार्ड तैयार कर लिया है। वहीं फीवर वार्ड भी मरीजों से करीब भर गया है। बीते दो सप्ताह में बुखार के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में काफी भीड़ रही। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। यह भी पढ़ें- वयस्कों में बुखार तो बच्चों में डायरिया का प्रकोप बढ़ा यही हाल पैथलाजी और दवा काउंटर का भी रहा। पैथलाजी जांच के साथ ही एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच कराने वाले मरीजों की संख्या भी करीब 20 प्रतिशत बढ़ गई है। गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.