बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- जमानत रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस बच्चा बदली मामले में डॉक्टर की जमानत रद्द कराने की याचिका स्वीकार सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी चिकित्सक को जारी किया नोटिस, गवाहों को धमकाने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपों का दिया हवाला बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। बच्चा बदली मामले मेंआरोपी चिकित्सक डॉ. ब्रजेश कुमार की जमानत रद्द कराने के लिए पीड़ित पक्ष की ओर से दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। शीर्ष अदालत ने आरोपी चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता पक्ष ने गवाहों और पीड़ित परिवार को कथित तौर पर धमकाने, समझौते के लिए दबाव बनाने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोशिशों को जमानत रद्द करने का आधार बनाया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि सुप्रीम...