बलिया, अप्रैल 25 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित एक मैरिज हाल में पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक की नौवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर शुरूआत की। वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा की।सांसद ने कहा कि बच्चा पाठक ने ही उन्हें विपक्ष में रहकर आम लोगों की समस्याओं के लिए लड़ने की ताकत दी थी। वे सामाजिक समरसता, सौहार्द के प्रतीक और विकास पुरुष थे। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि स्व. पाठक पार्टी से ऊपर उठकर सबके सुख-दुख में शामिल रहने वाले राजनीतिक व्यक्ति थे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाश...