मुरादाबाद, मार्च 30 -- निकाह के पांच साल बाद तक संतान न होने पर पति और ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। महिला का आरोप है कि पति, देवर और देवरानी आए दिन उसके साथ मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शनिवार को पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी अनम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह चक्कर की मिलक निवासी फैजान से हुआ था। पीड़िता के अनुसार निकाह के पांच साल बाद तक उसके कोई संतान नहीं है। इसी कारण पति फैजान, देवर चांद और देवरानी फरहीन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। पति फैजान मारपीट और गाली गलौज कर तीन तलाक देने की धमकी देता रहता था। पीड़िता के अनुसार 28...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.