जौनपुर, जनवरी 23 -- जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हरदीपुर गांव निवासी 29 वर्षीय नीतू निषाद पत्नी रिंकू निषाद को प्रसव पीड़ा के दौरान बुधवार की रात जिला महिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था। रात में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बताया गया कि अधिक ब्लीडिंग होने के कारण महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में महिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मृत महिला को परिजनों को सौंप दिया। परिजन महिला अस्पताल के डॉक्टर का कर्मचारियों को दोषी बताते हुए लाश लेकर चले गए। महिला जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी रामचंद्र निषाद की पुत्री थी। उसका विवाह 2024 में हरदीपुर गांव के रिंकू निषाद से हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.