बुलंदशहर, फरवरी 23 -- जहांगीराबाद में सोमवार को कूड़ा उठाने गए नगर पालिका के एक सफाईकर्मी पर कुछ महिलाओं ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद कर नगर पालिका के वाहनों के साथ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सफाई कर्मी बॉबी ने पुलिस को दी तहरी में बताया कि सोमवार सुबह वह शिशु भारती स्कूल के कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से गाड़ी लेकर कूड़ा उठाने पहुंचा था। इसी दौरान गली में कूड़ा डालने आए एक लड़का वहां आया। पीड़ित ने लड़के से गाड़ी में ही कूड़ा डालने के लिए कहा जिसको लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद गली से बाहर आई कुछ महिलाओं ने पीड़ित पर हमला कर मारपीट की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं, महिलाओं ने ...