पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में शनिवार को दिन में बच्चा चोर का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने मानसिक बीमार एक युवती को पड़कर चैनपुर थाना के पुलिस के हवाले कर दिया है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार है। पूछताछ के क्रम में वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है। आशंका है कि वह बिहार के कैमूर की रहने वाली है। इसका पहचान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अन्यथा इसे सीडब्लूसी के हवाले कर दिया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार के दिन में गांव में घूम रही थी, उसी क्रम में कुछ ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में इसे पकड़ कर पुलिस को सौप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...