मोतिहारी, मार्च 9 -- सिकरहना, निसं। ढाका गांधी चौक पर रविवार को एक महिला बच्चा चोरी के आरोप में लोगों द्वारा सरेआम पिटती रही और कुछ लोग इसका वीडियो बनाने में लगे रहे। यहां तक कि महिला को पीटते हुए थाने तक ले जाया गया । महिला बार बार अपने को निर्दोष बताती रही लेकिन भीड़ में उसकी बातों को कोई सुनने वाला नहीं था। महिला का कहना था कि लोग मुझपर गलत आरोप लगा रहे हैं लेकिन उसकी बात को कोई मानने का तैयार नहीं था। लोगों ने पकड़कर उसे ढाका थाना के हवाले कर दिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह चकिया में अपने बहन के घर रहती है। सीतामढ़ी में किसी से मुलाकात करने के लिए शनिवार को गयी थी और रविवार को सीतामढ़ी से ट्रेन से घोड़ासहन आयी और वहां से टेंपो से ढाका आयी। ढाका गांधी चौक के समीप एक फल के दुकान पर खड़ी थी तभी एक महिला ने उनपर बच्चा चोरी करने का आ...