कुशीनगर, फरवरी 26 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ गांव में बुध देर रात अफवाह के चलते मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। गांव के चौराहे और गलियों में घूम रही एक मंदबुद्धि महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लाकर पूछताछ की। जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से उसका कोई संबंध नहीं है। इसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क कर उसे सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया। परिजन खड्डा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के निवासी बताए गए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.