समस्तीपुर, मई 12 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक हुसैनीपुर सड़क पर मंगलवार को एक महिला को संदिग्ध अवस्था में देख कर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी। जिसके कारण लोगों को शंका हुई कि वह बच्चा चोर है। बच्चा चोरी की अफवाह के बीच काफी संख्या में लोग जुट गए और इसकी जानकारी डायल 112 को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और महिला को अपने साथ ले गई। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात से ही महिला एक मक्के के खेत में छुपी थी। सुबह होने के बाद लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो लोगों ने उस महिला को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के द्वारा उससे पूछताछ शुरू की गई लेकिन महिला कुछ भी बताने से इनकार कर रही थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...