बोकारो, फरवरी 16 -- बोकारो। जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से बच्चा चोरी के अफवाह को रोकने के तमाम प्रयासों के बावजूद घटनाएं नहीं रुक रही है। इस कड़ी में रविवार को पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के काशी झरिया पोस्ट ऑफिस के पास असमाजिक तत्वों ने विक्षिप्त महिला को भीड़ हिंसा का शिकार बना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जख्मी महिला को भीड़ से निकालकर थाने ले गई, जहां से उसे इलाज के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्षिप्त महिला कई दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूम रही थी। इस बीच रविवार को जब काशी झरिया पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची तो लोगों ने बच्चा चोर बताकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके पास एक बिस्किट व एक पान मसाला का पैकेट था, इससे लोगों का संदेह और गहरा गया और बेरहमी से महिला की पिटाई कर दी। संजोग से पुलिस टीम सूचना के आधार पर तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.