लखीसराय, फरवरी 24 -- कजरा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में फैल रही अफवाहों के कारण स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं और खुद उन्हें लेने-छोड़ने जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और आपसी बातचीत के माध्यम से बच्चा चोरी की घटनाओं की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक थाना क्षेत्र में किसी भी बच्चे के गायब होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों ने माहौल को भयभीत कर दिया है। अभिभावकों को आशंका है कि कहीं उनके बच्चों को निशाना न बना लिया जाए। स्कूल प्रबंधन भी इस स्थिति को लेकर सतर्क हो गया है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.