मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा वाजिद पंचायत के वार्ड 6 के नरसिंहपुर गांव में सोमवार को बच्चा चोर के शक पर ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। उसकी पोल में बांधकर पिटाई कर दी। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के बाद महिला की जान बची। ग्रामीणों ने बताया कि महिला टोला में घूम रही थी। इसी बीच एक घर में कुछ बच्चों को देखकर घुस गई। उसे देखकर बच्चे चिल्लाने लगे। इसके बाद लोगों ने महिला को पकड़ लिया। पंचायत के सरपंच कुंदन तिवारी उर्फ छोटू ने बताया कि एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर होने के शक पर ग्रामीणों ने पकड़कर पोल में बांध दिया था। बाद में कुछ ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद महिला को छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.