गिरडीह, अप्रैल 9 -- जमुआ। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पारखारो नावाडीह के बीच भूतनाथ मंदिर के समीप बच्चा चोर होने के शक में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त व्यक्ति गांव में संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा था। जिससे लोगों को शक हुआ। इसके बाद सतर्क ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत जमुआ पुलिस को सूचना देकर सौंप दिया। जमुआ पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। लेकिन वह अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.