बच्चा चोर के शक में युवक की पिटाई, मामला पहुंचा थाने
कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियावां गांव में सोमवार अहले सुबह बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले गई। घटना के संबंध में मोरियावां के पूर्व वार्ड पार्षद बलराम यादव ने बताया कि सुबह जब गांव के लोग टहलने निकले थे, तभी उन्होंने एक अज्ञात युवक को अलग-अलग घरों में ताक-झांक करते देखा। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इससे आक्रोशित लोगों ने उसे बांधकर पिटाई कर दी। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर एक स्थित नरेश नगर का रहने वाला है, हालांकि उसने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.